spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हुड्डा राज में बैकडोर से होती थी एंट्री:पानीपत में मंत्री पंवार बोले- BJP में पेपर लीक होते ही परीक्षा रद्द; पारदर्शी व्यवस्था




हरियाणा में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस द्वारा पेपर लीक मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर मंत्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने अतीत के कार्यकाल को भी देखना चाहिए। पानीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाता और नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं। कांग्रेस राज में कई बार पेपर लीक हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दिनों को याद करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने कहा, जब प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी, तब मैं खुद विधायक था। उनके कार्यकाल में भी कई बार पेपर लीक हुए थे, लेकिन तब की सरकार लीक के बाद दोबारा परीक्षा नहीं कराती थी। बल्कि बैकडोर (चोर दरवाजे) से सीधे इंटरव्यू लेकर चहेतों को नौकरियां बांट दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नियत साफ है। यदि किसी परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत या गड़बड़ी सामने आती है, तो सरकार तुरंत सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा को रद्द कर देती है और पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित कराती है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले पंवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री का जिक्र करते हुए मंत्री पंवार ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों और परीक्षार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दिया है, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। बीजेपी के 12 सालों में 1.5 लाख नौकरियां 4500 युवाओं को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ऐलान किया कि राज्य सरकार जल्द ही ग्रुप-डी के करीब 4,500 चयनित युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपकर उन्हें नौकरी पर नियुक्त करने जा रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देकर सशक्त बनाना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles