spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:कहा-16 साल चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर पवन की कोई गलती नहीं थी




हिसार के सब्जी मंडी पुल पर दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। इस घटना से आहत होकर जेजेपी के हलका प्रधान रणधीर सिंह पूनिया ने अपने परिवार और समर्थकों सहित पार्टी को अलविदा कह दिया है। रणधीर सिंह रिश्ते में उसी इंस्पेक्टर पवन कुमार के ससुर हैं, जिन पर दुष्यंत ने बदसलूकी और हथियार तानने के आरोप लगाए थे। पूनिया ने मीडिया के सामने दुष्यंत चौटाला के दावों की हवा निकालते हुए इसे ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर उनके दामाद की गलती निकली तो वे खुद उसका इस्तीफा दिलवा देंगे। रणधीर पूनिया ने बताया कि घटना के बाद दुष्यंत चौटाला का उनके पास फोन आया था। दुष्यंत ने कहा- “रणधीर जी, आपका दामाद मेरे साथ हद पार कर गया, उसने बदतमीजी की, गन दिखाई और गाड़ी अड़ा दी।” पूनिया ने बताया कि मैंने जांच करने की बात कही और कहा कि उसे आपके पास लेकर आउंगा तो दुष्यंत ने उखड़ते हुए कहा- “इस मैटर में दोबारा मेरे पास फोन मत करना।” दुष्यंत चौटाला-इंस्पेक्टर विवाद की 2 तस्वीरें… जानिए रणधीर पूनिया ने दुष्यंत को लेकर क्या कहा… मेरे दामाद की गलती नहीं : रणधीर ने कहा कि वीडियो हमने भी देखे हैं मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। पवन ने तो बस इतना कहा था कि भीड़ का टाइम है, गाड़ी ढंग से चलाओ, ओवरटेक मत करो…बस इतनी कहानी थी। रणधीर ने कहा कि मैं 16 साल का था तब से इनके (चौटाला परिवार) साथ घूम रहा हूं। आज यह जवाब दे दिया। रणधीर ने बताया कि इसके बाद मैंने पता किया तो दामाद इंस्पेक्टर पवन कुमार की कोई गलती नहीं मिली। एक पुलिसकर्मी को दिग्विजय ने फेंक-फेंककर मारा है। जब दुष्यंत के पास सिक्योरिटी है तो उसको गाड़ी से उतरने का कोई हक भी नहीं था। खुद दुष्यंत ने भागकर गाड़ी की खिड़की पकड़ी है। 16 साल की उम्र में मैं ब्लॉक प्रधान बना : रणधीर सिंह ने बताया कि मैं 16 साल की उम्र में ब्लॉक प्रधान बना था। हम शुरू से ही चौटाला परिवार के साथ रहे हैं। हम पार्टी के लिए सजा भी काटी है। कोर्ट का जुर्माना भी भरा है। इन्होंने किसी की सुध-बुध भी नहीं ली। रणधीर ने बताया कि पार्टी छोड़ने का कारण दुष्यंत चौटाला है क्योंकि उसने कहा कि मेरे पास अब मत आना। मेरा एक दामाद टिकट के लिए लाइन में था उसके लिए भी बोल दिया कि उम्मीद मत रखना। मैंने इसके बाद अपने भाईचारे से सलाह की और सबने कहा कि पार्टी छोड़ दो। दुष्यंत को अपना लेवल देखना चाहिए : रणधीर सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का इंस्पेक्टर से भिड़ने का क्या कोई लेवल है। वो इतना बड़ा आदमी होकर एक इंस्पेक्टर से भिड़ रहा है। हम दुष्यंत को यह अहसास करवाना चाहते हैं कि वर्कर के साथ इतना बेहूदापन नहीं करना चाहिए तो बरसों से आपके साथ लगा है। हम आगे एक बड़ी मीटिंग बुलाएंगे इसमें पूनिया खाप के लोग भी शामिल होंगे। इसमें हम फैसला करेंगे हमें आगे क्या करना है। पवन की गलती निकली तो रिजाइन करवा दूंगा : रणधीर सिंह ने कहा कि इस मामले में इंस्पेक्टर पवन कुमार की गलती तो उसका मैं रिजाइन करवा दूंगा। इस मामले में न्याय मिलना चाहिए। अगर दुष्यंत की गलती है तो दुष्यंत को कहो और अगर पवन की गलती है तो पवन को कहो। रणधीर सिंह ने कहा कि दुष्यंत जब सांसद बना जब तक ठीक था मगर विधानसभा चुनाव में 10 सीट आने के बाद इसने सारे महकमें खुद रख लिए और किसी का भी काम नहीं किया। वर्कर कब तक इनके साथ रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles