spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विश्व साइकिल दिवस पर उकलाना में खेलो इंडिया लीग हुई:100 से महिला और पुरुष ने भाग लिया भाग; फिट रहने का दिया संदेश




विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उकलाना में खेलो इंडिया महिला सिटी लीग एवं साइकिलिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के सहयोग से जिला साइकिलिंग संघ हिसार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला एवं पुरुष साइकिलिस्टों ने भाग लेकर फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में अस्मिता साइकिलिंग लीग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता स्थल पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी अच्छी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुडविल हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुलशन आहूजा ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करे तो देश में ईंधन की बड़ी बचत संभव है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अस्मिता साइकिलिंग लीग मंच प्रदान कर रही जिला साइकिलिंग संघ हिसार के महासचिव जगदीश असीजा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अस्मिता साइकिलिंग लीग महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा के स्थान पर साइकिल उपलब्ध करवाई जाए तथा नियमित रूप से साइकिलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। इससे नई खेल प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा, बच्चों का शारीरिक विकास बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में बोबुआ के अनुज ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। पंडित कुलदीप भार्गव द्वितीय तथा पूर्व मनोनीत पार्षद डॉ. शमी नागपाल तृतीय स्थान पर रहे। इन्होंने जीते मेडल महिला वर्ग की इंडिविजुअल टाइम ट्रायल प्रतियोगिताओं में अंडर-10 वर्ग में मीनाक्षी, अंडर-12 में दिशु, अंडर-14 में स्नेहा तथा अंडर-16 वर्ग में तीजा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सामूहिक रेस में हिमानी, काफी और दीपिका ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग की इंडिविजुअल टाइम ट्रायल स्पर्धाओं में अंडर-10 में कुश गोयल, अंडर-12 में गुरु मंगत तथा अंडर-14 में रवि विजेता रहे। सामूहिक रेस में अंडर-16 वर्ग में अमन, अंडर-14 में मंजीत, अंडर-12 में चिन्मय तथा अंडर-10 वर्ग में जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने साइकिलिंग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles