![]()
हिसार जिले के रावलवास खुर्द में तेज आंधी के कारण एक बरगद का पेड़ गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देर शाम मौसम में अचानक हुए बदलाव के दौरान हुई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, रोहित बामल अपने चचेरे भाई के साथ खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में मौसम बिगड़ने लगा और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए दोनों भाई मात्रश्याम रोड पर स्थित एक बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए थे। परिवार का इकलौता बेटा था तेज आंधी के चलते बरगद का पेड़ अचानक टूटकर रोहित पर गिर गया, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। वह हाल ही में बारहवीं कक्षा की परीक्षा देकर भविष्य की योजनाएं बना रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
Source link
हिसार में बरगद का पेड़ गिरने से युवक की मौत:खेत से लौट रहा था, बारिश के कारण रूका, परिवार का इकलौता बेटा







