spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार बार एसोसिएशन चुनाव आज:बार काउंसिल ने चुनाव पर रोक लगाई; वकील चुनाव पर अड़े, टकराव के आसार




हरियाणा की सबसे पुरानी बार में से एक हिसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में टकराव के आसार बने हुए हैं। एक ओर रिटर्निंग अधिकारी दलीप जाखड़ को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सस्पेंड कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ रिटर्निंग अधिकारी ने इसका विरोध करते हुए हर हाल में आज हर हाल में चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में हिसार बार में टकराव की स्थिति हो गई है। बीसीआई ने हिसार के पुलिस अधीक्षक और डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोर्ट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखें और कोर्ट के कामकाज में कोई बाधा न आने दें। साथ ही बार एसोसिएशन, एड-हॉक कमेटी, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि, बैठक, मतदान या आम सभा आयोजित करने से भी मना किया गया है। ऐसे में चुनाव को लेकर बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। वहीं चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारी बोले-हर हाल में चुनाव होंगे
चुनाव अधिकारी दलीप जाखड़ ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन, हिसार के कार्यालय एवं चुनाव समिति के सदस्यों के सहयोग से चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को चुनाव संबंधी आवश्यक सूचनाएं एवं मतदान कार्यक्रम भेज दिया गया है। चुनाव का समय सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। चुनाव हिसार बार के बार रूम में होंगे। सभी मतदाता अधिवक्ता अपनी अधिवक्ता पहचान पत्र अवश्य लाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles