Related Posts

हिसार की 4 मंजिला इमारत आज सील होगी:13 साल पहले रेलवे रोड पर था RD सिटी सेंटर, करीब 100 दुकानें खाली करने का नोटिस




हिसार के रेलवे रोड स्थित चर्चित चार मंजिला ‘आरडी सिटी सेंटर’ को आज (बुधवार) नगर निगम की टीम पूरी तरह सील कर देगी। कोर्ट के आदेशों के बाद निगम आयुक्त ने 15 अप्रैल को सीलिंग का नोटिस जारी कर दुकानदारों को सामान निकालने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, जिसकी समय सीमा मंगलवार शाम समाप्त हो गई। कल शाम मॉल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानदार अपनी मेहनत की कमाई और सामान को समेटते हुए नजर आए। इस मॉल के सील होने से करीब 100 दुकानें प्रभावित होंगी, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 300 से ज्यादा परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। क्या है पूरा मामला? अनुराग मल्होत्रा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर याचिका के बाद इस मॉल की खामियां परत-दर-परत खुलीं। आरोप है कि बेसमेंट में जहां नियमानुसार पार्किंग होनी चाहिए थी, वहां अवैध रूप से दुकानें बना दी गईं। आरोप है कि नक्शा धोखाधड़ी से पास कराया गया और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) तक की व्यवस्था नहीं की गई। डेवलपर्स पर बगल वाली गली को अवैध रूप से अपनी संपत्ति में शामिल करने का भी आरोप है। पुलिस बल के साथ पहुंचेगी टीम आज होने वाली इस बड़ी कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने पुलिस बल की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि वे केवल हाईकोर्ट की डबल बेंच (चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल) के आदेशों की पालना कर रहे हैं। मॉल के मालिकों (राधेगोपाल डेवलपर्स) पर नियमों के घोर उल्लंघन के आरोप सिद्ध होने के बाद अब राहत की कोई गुंजाइश नहीं बची है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें