हरियाणा के हांसी जिले की CIA टीम की कस्टडी में युवक की मौत पर हंगामा हो गया है। CIA की टीम हांसी की जगदीश कॉलोनी में रेड करने गई थी। यहां कुलदीप नाम के युवक ने पुलिस को देखते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौत की खबर सुनकर युवक के परिजन बिफर गए और उन्होंने हिसार के शांति मिशन अस्पताल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत्तक युवक कुलदीप के परिजनों का कहना है कि हांसी पुलिस की प्रताड़ना से ही उनके बेटे की मौत हुई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
