हरियाणा सरकार ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पंचकूला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन पद पर करनाल निवासी अधिवक्ता अशोक की नियुक्ति की है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों के अनुसार, हरियाणा के राज्यपाल ने मुर्राह भैंस एवं अन्य दुग्ध पशु नस्ल (संरक्षण एवं विकास) अधिनियम, 2001 की धारा 4(4) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिवक्ता अशोक को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। वे पूर्व में RSS शाखा अधिवक्ता परिषद के प्रांत महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर रह चुके हैं। मुख्य सचिव को भेजा पत्र
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, आईएएस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति पर मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित मानक नियम एवं शर्तें लागू होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। नियुक्ति आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं। इनमें पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक महत्व हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड राज्य में पशुधन सुधार, नस्ल संरक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, डेयरी विकास और पशुपालकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है।
Source link
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त:करनाल के एडवोकेट अशोक को मिली जिम्मेदारी, RSS अधिवक्ता परिषद के प्रांत महामंत्री रह चुके
