Related Posts

हांसी सूरज हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:चाकू मारकर किया था शोरूम के प्रबंधक का मर्डर; तीन अन्य अभी भी फरार




हांसी में हिसार हाईवे स्थित पर मार्केट में 31 मई को हुए सूरज हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले की जांच अभी जारी है। एनएच-10 स्थित जोकी शोरूम के प्रबंधक सूरज की कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई दीपक जैन की शिकायत पर थाना सदर हांसी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान हिसार निवासी मुख्य आरोपी साहिल बामल और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। हत्या की वारदात में शामिल थे दोनों आरोपी सीआईए, थाना सदर हांसी और एसटीएफ हिसार की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हिसार की दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव और रवि के रूप में हुई है। एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अनुप भी इस कार्रवाई में शामिल थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुख्य आरोपी साहिल बामल के करीबी मित्र हैं और हत्या की वारदात में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी गौरव के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें