Related Posts

रोपड़ में एक घंटे में दो बार बदली पार्टी:AAP ब्लॉक प्रधान पहले कांग्रेस में गईं, फिर लौटकर थामा ‘आप’ का दामन




रोपड़ के मोरिंडा शहर में आम आदमी पार्टी (AAP) की ब्लॉक प्रधान मंजीत कौर ने एक घंटे के भीतर दो विरोधी पार्टियों का दामन थामकर राजनीतिक हलचल मचा दी। मंजीत कौर ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निवास पर कांग्रेस जॉइन की, लेकिन ठीक एक घंटे बाद ही वे दोबारा ‘आप’ में लौट आईं। सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। चन्नी ने मंजीत कौर को सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान मंजीत कौर ने ‘आप’ सरकार पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया था। चन्नी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर इसे सत्ताधारी पार्टी से लोगों के मोहभंग का संकेत बताया। चन्नी बोले- मंजीत पर कोई दवाब नहीं था बाद में चन्नी ने कहा कि मंजीत कौर पर कोई दबाव नहीं था और उन्होंने अपनी मर्जी से पार्टी बदली। इस घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया, जब मंजीत कौर अचानक ‘आप’ विधायक डॉ. चरणजीत सिंह के दफ्तर पहुंचीं। विधायक ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में वापस शामिल किया। ‘आप’ दफ्तर में मंजीत कौर ने अपने सुर बदलते हुए कहा कि वह ‘आप’ की वफादार सिपाही हैं और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें गुमराह कर बहकाया था। विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पूर्व सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘आप’ कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें