Related Posts

हांसी में 10 एकड़ गेहूं के फाने जले:रजवाहे की तरफ से फैली आग, किसान ने ट्रैक्टर चलाकर फसल बचाई; मुआवजे की मांग




हांसी जिले के भाटला गांव में बुधवार सुबह खेतों में आग लग गई। इस घटना में करीब 10 एकड़ में रखे गेहूं के फाने जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। गांव भाटला निवासी प्रशांत ने बताया कि वे सुबह करीब 9:30 बजे अपने खेत में थे। उन्होंने देखा कि हांसी-बरवाला रोड पर रजवाहे के पास स्थित उनके दूसरे खेत से धुआं उठ रहा था। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग रजवाहे की तरफ से उनके खेत में फैल चुकी थी। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में प्रशांत के लगभग 8 एकड़ में पशुओं के लिए रखा गेहूं का चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
आग के नजदीक ही गेहूं की तैयार फसल भी खड़ी थी। आग को अपनी फसल की ओर बढ़ता देख किसान प्रशांत ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने आग को आगे बढ़ने से रोकने और तैयार फसल को बचाने के लिए खेत के कुछ हिस्से में ट्रैक्टर चला दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। प्रशांत ने बताया कि पशुओं के चारे के जलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें