Top 5 This Week

Related Posts

हांसी में संदिग्ध परिस्थिति में कैब ड्राइवर की मौत:रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, सिर पर चोट के निशान, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका




हांसी में एक 23 वर्षीय कैब ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रामायण निवासी सुखदेव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखदेव को शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हांसी में रेलवे ट्रैक के पास गंभीर घायल अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने उसे तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टि यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का मामला लग रहा है। तीन भाईयों में मंझला था युवक सुखदेव अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। वह कैब चलाकर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। उसके पिता रणबीर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। गांव के सरपंच अनिल ने बताया कि सुखदेव के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि रात करीब 12:30 बजे वह गांव के कुछ लोगों से मिला था और पूरी तरह सामान्य था। कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की सूचना मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने जताई साजिश की आशंका परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका मानना है कि यह सामान्य मौत नहीं है और इसमें किसी साजिश की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस चौकी के अधिकारी शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें