हरियाणा में सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और गन कल्चर के खिलाफ आज महम चौबीसी चबूतरे पर महापंचायत होगी। इस पंचायत में उत्तर भारत की 100 से भी अधिक खापों के प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया है। पंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हो सकते हैं। चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष गोयत ने बताया कि पंचायत में अजय हुड्डा, एमडी देसी रॉकस्टार, सपना चौधरी के पति वीर साहू सहित कई कलाकारों को बुलावा भेजा गया है। सपना चौधरी को जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर गालियां दी थीं। सपना चौधरी, प्रिया रेवाड़ी को अश्लील कंटेंट फैलाने वालों की मुखिया कहां था। खाप प्रधान के अनुसार, हुड्डा की मुहिम पर ही खाप इकट्ठा हो रही है। पंचायत में स्टेज पर अश्लील डांस पर प्रतिबंध, गन कल्चर पर लगाम जैसी चर्चा होगी। डांसर सपना चौधरी और प्रिया रेवाड़ी की तस्वीरें… महापंचायत पर चौबीसी खाप प्रधान की 3 बातें… पंचायत में इन खापों को न्योता सुभाष गोयत ने बताया कि महम चौबीसी की पंचायत में उत्तर भारत की 100 से भी अधिक खापें शामिल हो सकती हैं। इनमें मुख्य रूप से हुड्डा खाप, दलाल खाप, दहिया खाप, अहलावत खाप, नैन खाप, खत्री खाप, राठी खाप, सांगवान खाप, गहलोत खाप, नांदल खाप, दांगी खाप, गोयत खाप, ग्रेवाल खाप, देशवाल खाप, बालियान खाप सहित कई खाप प्रतिनिधियों को न्योति दिया गया है। हरियाणा में 100 से अधिक अलग-अलग खाप पंचायतें हैं। पहले क्षेत्र के आधार पर खाप पंचायतें होती थीं, लेकिन अब अलग-अलग बिरादरियों की अलग-अलग खाप पंचायतें बनने से उनकी संख्या बढ़ गई है। इसलिए सभी से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। 1857 के शहीदों की याद से जुड़ा है चौबीसी का चबूतरा महम चौबीसी का ऐतिहासिक चबूतरा हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित एक बेहद ऐतिहासिक और सामाजिक स्थल है। इसे 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए वीरों की स्मृति से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि जिस स्थान पर शहीदों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं बाद में इस चबूतरे का निर्माण हुआ। हालांकि इसके इतिहास को लेकर अलग-अलग मत हैं, लेकिन इसे 1857 के शहीदों की यादगार के रूप में व्यापक पहचान मिली है। यह चबूतरा वर्षों से चौबीसी के 24 गांवों की एकता और सामूहिक फैसलों का केंद्र रहा है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाते रहे हैं, जिसके कारण यह आज भी क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें…. अश्लील कंटेंट कंट्रोवर्सी पर सपना चौधरी का जवाब:हरियाणवी सिंगर बोलीं-अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है; ट्रोलर्स बोले-तुम ये बात ही मत करो, पति को भी घसीटा जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित किए जा चुके धर्मेंद्र हुड्डा के लगातार हमलों के बाद आखिरकार हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र हुड्डा को जवाब दिया है। लिखा- सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
