spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में पेयजल संकट, शहरवासी एकजुट हुए:भाखड़ा पाइपलाइन कार्य पूरा करने की मांग, बोले- राजनीति करने से बचें लोग




हांसी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहरवासी अब खुलकर सामने आ गए हैं। गांव चैनत में भाखड़ा नहर से लाई जा रही पेयजल पाइपलाइन परियोजना के विरोध और धरने के बीच, सोमवार को शहर के लोगों ने जिला सचिवालय पहुंचकर प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। वार्ड नंबर-4 के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद अजय सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहरवासी जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना का रुका हुआ कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। मांग पत्र में बताया गया कि यह परियोजना हांसी शहर की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए स्वीकृत की गई थी। पिछले करीब 17 दिनों से ग्रामीणों के विरोध के चलते पाइपलाइन बिछाने का कार्य रुका हुआ है। पाइपलाइन कार्य को जल्द पूरा करवाने का आग्रह शहरवासियों ने प्रशासन से आवश्यक कदम उठाकर चैनत क्षेत्र में बाधित पाइपलाइन कार्य को जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूरा करना और हांसी शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस दौरान शहरवासियों ने स्पष्ट किया कि वे ग्रामीणों की मांगों के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों को भी पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक धरना न देना पड़े। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक विवाद और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। ‘पेयजल परियोजना को बाधित करना उचित नहीं’ अजय सैनी ने कहा कि शहर और गांव दोनों के लोगों को पानी मिलना चाहिए, लेकिन हांसी शहर की पेयजल परियोजना को बाधित करना उचित नहीं है। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंच रहे विभिन्न राजनीतिक नेताओं को भी नसीहत दी। सैनी ने उनसे गांव और शहर के भाईचारे को प्रभावित करने वाले बयान देने से बचने तथा इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास न करने का आग्रह किया। ‘पाइपलाइन को उखाड़कर दिखाएं हर्ष छिकारा’ इस दौरान अजय सैनी ने हर्ष छिकारा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि हर्ष छिकारा में दम है तो वह इस पाइपलाइन को उखाड़कर दिखाएं या फिर शहर से गुजरकर दिखाएं। अजय सैनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई शहर के हितों के खिलाफ काम करेगा तो शहरवासी उसका विरोध करेंगे और “जूते की माला से स्वागत” किया जाएगा। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों और शहर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सके। वहीं अजय सैनी के बयान के बाद इस पूरे विवाद में सियासी माहौल और गरमा गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles