spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब SC कमीशन ने केंद्रीय मंत्री को किया तलब:4 जून को रवनीत बिट्टू को होना होगा पेश, संगरूर पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट




पंजाब में निकाय चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एससी वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयोग ने उन्हें तलब करते हुए 4 जून को पेश होने के लिए कहा है। इस संबंध में संगरूर पुलिस ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है। हालांकि, रवनीत बिट्टू इस मामले में पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। संगरूर पुलिस के अधिकारी एससी कमीशन के चेयरमैन के सामने पेश हुए। करीब सवा 4 मिनट तक यह सुनवाई चली। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने जाते ही सारे दस्तावेज चेयमरैन को सौंपे। इस पर चेयरमैन ने पूछा कि क्या मामला है। अधिकारी का जबाव था कि जो केंद्रीय मंत्री ने बिट्‌टू ने बयान दिया था उस संबंधी रिकार्ड लेकर आया हूं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles