Related Posts

हांसी में निर्माणाधीन मकान से कैश-फोन चोरी का खुलासा:दो दिन के रिमांड पर आरोपी; तकनीकी जांच से मिली सफलता




हरियाणा के हांसी जिला पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए नारनौंद थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे डेढ़ लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी होने का आरोप है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे चोरी की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। 1.50 लाख कैश और फोन चुराया था नारनौंद थाना में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि यह घटना 3 जुलाई 2026 को गांव राजथल की एक महिला के घर में निर्माण कार्य के दौरान हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर से करीब 1.50 लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया था। महिला की शिकायत पर 4 जुलाई को नारनौंद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दोनों आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई की। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव गामड़ा निवासी दिनेश पुत्र भीम सिंह और गांव खेड़ी रोज, मिल्कपुर निवासी परमजीत पुत्र रामफल के रूप में हुई है। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की गई नकदी और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही वारदात के तरीके और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें