Related Posts

उकलाना में ग्रामीणों का कैंडल मार्च निकालने का फैसला:युवक की मौत का मामला, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप; आंदोलन की चेतावनी




हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव भैणी बादशाहपुर के नवदीप की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। बरवाला पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने 6 जुलाई की शाम गांव में कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसके बाद भी प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों के अनुसार नवदीप को पथरी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उसे बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने का अनुरोध किया था, लेकिन सामान्य सर्जरी की गई। उनका आरोप है कि ऑपरेशन और इलाज के दौरान बरती गई कथित लापरवाही के कारण नवदीप की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई। शिकायत पर नहीं की कार्रवाई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना है कि शिकायत दिए कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। गोशाला से निकाला जाएगा कैंडल मार्च ग्रामीणों ने बताया कि 6 जुलाई की शाम गांव की गोशाला से कैंडल मार्च शुरू होगा, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगा। इस दौरान ग्रामीण नवदीप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। किसी के खिलाफ अनावश्यक विरोध नहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ अनावश्यक विरोध नहीं, बल्कि नवदीप की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन सहित व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें