हांसी जिला पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एवीटी स्टाफ हांसी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के दिशा-निर्देशों पर की गई है। पुलिस टीम जींद-नारनौंद रोड पर रजवाहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। इसके संबंध में पहले से ही नारनौंद थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने वारदात कबूली पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मखेड़ी निवासी अजीत उर्फ मटरू के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की हुई मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह बाइक भैणी अमीरपुर निवासी धर्मवीर की थी, जो नारनौंद में एक वर्कशॉप के बाहर से चोरी हो गई थी। अपराधिक रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान और नाकाबंदी भविष्य में भी जारी रहेगी।
Source link
हांसी में नाकाबंदी के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार:एवीटी स्टाफ ने नारनौंद से चोरी हुई बाइक के साथ पकड़ा, आरोपी ने वारदात कबूली
