spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में नहरी पानी बंद, किसानों का फूटा गुस्सा:भिवानी-जींद रोड किया जाम; ग्रामीण बोले- धान की फसल पर संकट




हांसी के बास गांव में सुंदर ब्रांच नहर में पानी की आपूर्ति फिर से बंद होने के बाद किसानों ने शनिवार को भिवानी-जींद रोड पर दोबारा जाम लगा दिया। शुक्रवार को प्रशासन के आश्वासन पर नहर में पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया था। हालांकि, शनिवार को पानी बंद होने से किसान फिर से सड़क पर उतर आए। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय बास बादशाहपुर के सरपंच विनोद ने बताया कि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सुंदर ब्रांच नहर में पानी की लगातार कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रशासन के आश्वासन पर जाम खोला गया था, लेकिन शनिवार को नहर में पानी फिर से बंद कर दिया गया, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ गया। फसलें पूरी तरह नहरी पानी पर निर्भर किसानों ने बताया कि बारिश न होने के कारण उनकी फसलें पूरी तरह नहरी पानी पर निर्भर हैं। बार-बार पानी बंद होने से धान की फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जाम की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भी बातचीत जारी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। भिवानी-जींद मार्ग पर लगा जाम जाम के कारण भिवानी-जींद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने दोहराया कि सुंदर ब्रांच में नियमित पानी की आपूर्ति बहाल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles