![]()
हरियाणा के हांसी में रामायण टोल प्लाजा पर शनिवार को किसानों की एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्रभर से कई किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने ड्रेनों की सफाई, फसल मुआवजे और लंबित भुगतान को लेकर जोरदार मांग उठाई गई। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के जोन प्रभारी कैलाश मलिक, दशरथ मलिक, नसीब सातरोड, सुधीर सिंघवा, राजू खरड़, प्रदीप बामल, राजबीर मायड़, जोगेंद्र मायड़, संदीप डाटा और कुलवंत सहित अनेक किसान बैठक में मौजूद रहे। सभी ड्रेनों की सफाई करवाने की मांग किसानों ने बताया कि पिछले साल अत्यधिक बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिससे फसल और पशुधन को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने प्रशासन से आगामी बरसात से पहले सभी ड्रेनों की समय पर सफाई करवाने की मांग की। इसके अलावा, आगजनी की घटनाओं में जिन किसानों की फसल और पशुधन का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बोले- फसल बिकने के बाद भी भुगतान नहीं किसानों ने यह भी कहा कि मंडियों में फसल बिकने के बावजूद अभी तक भुगतान उनके खातों में नहीं पहुंचा है, जिसे तुरंत जारी किया जाना चाहिए। साथ ही, जिन गांवों में पिछले साल बाढ़ के कारण लंबे समय तक पानी भरा रहा, वहां किसानों को राहत देने के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन देने की मांग भी रखी गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
Source link
हांसी में ड्रेन सफाई-मुआवजे की मांग पर अड़े किसान:बोले- फसल बिकने के बाद भी नहीं हो रहा भुगतान; आंदोलन की चेतावनी







