spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में गेहूं के अवशेष में लगी आग:2 किसानों के 5 एकड़ में फाने जले, पशु चारे के लिए रखे थे




हांसी के शेखपुरा गांव में गुरुवार दोपहर गेहूं के फसल अवशेषों में आग लग गई। आग तेजी से फैली और 2 किसानों के खेतों में फाने जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब 5 एकड़ क्षेत्र में गेहूं की फसल के अवशेष नष्ट हो गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। शेखपुरा निवासी किसान संदीप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने खेत से गेहूं की कटाई करवाई थी। पशुओं के लिए फसल अवशेष (फान) खेत में ही रखे हुए थे। गुरुवार दोपहर अचानक उनके खेत में फानों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलकर पास के खेत तक पहुंच गई। 2 किसानों के खेतों में लगी आग आग लगने से किसान संदीप के लगभग 3 एकड़ और किसान कालिया के करीब 2 एकड़ गेहूं के फान जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने किसानों से खेतों में आग से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles