spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अग्रोहा में अवैध कॉलोनी में तोड़ा गया निर्माण:प्लॉटों की नींव, चारदीवारी, मकान ध्वस्त किए, रोड नेटवर्क भी उखाड़ा




हिसार जिले के गांव अग्रोहा में अवैध कालोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अग्रोहा मोड़ स्थित विकास नगर में अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से कई प्लॉटों की नींव, चारदीवारी और अवैध रूप से विकसित किए गए ढांचों को तोड़ दिया, वहीं कालोनियों के अंदर बनाए गए रोड नेटवर्क को भी उखाड़ दिया। मौके पर तैनात किया गया पुलिस बल कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल बनी रही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ पंचायती राज अग्रोहा पवन कुमार, डीटीपी दिनेश कुमार, जेई हरिमोहन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। डीटीपी दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विकास नगर व आसपास की कॉलोनियों में बिना अनुमति के अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट ना खरीदने की अपील उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदने या निर्माण कार्य करने से बचें, अन्यथा उनकी मेहनत की कमाई व्यर्थ हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के किए गए किसी भी निर्माण को विभाग द्वारा ध्वस्त किया जाएगा। डीटीपी ने यह भी कहा कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें। इसके लिए नागरिक डीटीपी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles