spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में बिना मान्यता चल रहा स्कूल सील:संचालक ने विरोध किया, आठवीं तक की मान्यता का दावा, कई भेजे गए थे नोटिस




पानीपत जिले के समालखा में भापरा रोड स्थित हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सरिता द्वारा की गई। स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। स्कूल को सील करने की कार्रवाई के दौरान स्कूल संचालक वीरेंद्र शास्त्री और उनके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और आठवीं कक्षा तक की मान्यता होने का दावा किया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि स्कूल की आठवीं तक की मान्यता अस्थाई थी और वह 2019 में ही समाप्त हो चुकी है। इसके बाद सरकार द्वारा कोई नई मान्यता प्रदान नहीं की गई थी। इसके बावजूद, स्कूल में सभी कक्षाओं का संचालन जारी था। निरीक्षण के दौरान दसवीं कक्षा तक के छात्र कक्षाओं में उपस्थित पाए गए। स्कूल बंद करने के लिए जारी किए गए थे नोटिस खंड शिक्षा अधिकारी सरिता ने जानकारी दी कि स्कूल संचालक को निजी तौर पर और कार्यालय के माध्यम से कई बार स्कूल बंद करने के नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन संचालक ने स्कूल का संचालन बंद नहीं किया। वे छात्रों को मान्यता प्राप्त अन्य स्कूलों से परीक्षाओं में शामिल करवाते रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध प्रदर्शन अधिक नहीं हो सका। सभी छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। स्कूल संचालक का आरोप- एकतरफा कार्रवाई की गई संचालक वीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि विभाग ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आठवीं तक की मान्यता के संबंध में उनकी बात नहीं सुनी गई। सीलिंग के दौरान, प्रबंधक के परिजनों ने बीईओ से समय मांगा और उनसे कार्रवाई रोकने का अनुरोध भी किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles