spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में अवैध हथियार समेत दो युवक अरेस्ट:3 पिस्तौल, 4 कारतूस, 6 मैगजीन बरामद; एक सातवीं पास तो दूसरा बाहरवीं पास




हांसी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 6 मैगजीन बरामद हुई है। बुधवार को डीएसपी रविंद्र सांगवान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिसार के निवासी हैं। इनमें से एक आरोपी सातवीं पास है, जबकि दूसरा 12वीं पास है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों के संबंध किसी आपराधिक गिरोह से हैं या नहीं। साथ ही, हथियार आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के बारे में भी गहन पूछताछ की जा रही है। हिसार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पहले मामले में, सीआईए-1 हांसी की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित ढाणी कुतुबपुर बस स्टैंड से अनंत निवासी भैंस फार्म, हिसार को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर दो अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दूसरे मामले में, पुलिस ने गीता चौक हांसी के पास से तरुण निवासी न्यू मॉडल टाउन, हिसार को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मैगजीन मिली। डीएसपी सांगवान ने बताया कि पहले आरोपी अनंत के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी तरुण के खिलाफ भी कुछ मामले दर्ज हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles