spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड:5 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए कैश बरामद, राजस्थान और हिसार के भी आरोपी




सिरसा जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को अनाज मंडी क्षेत्र स्थित पीर बस्ती में एक जुए के अड्डे पर दबिश देकर 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 5,01,790 रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पीर बस्ती में एक मकान में सार्वजनिक रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पांच जुआरियों को पकड़ लिया। एक राजस्थान और एक हिसार का रहने वाला गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी हिसार), हैप्पी (निवासी रानियां), फिरोज खान (निवासी नोहर, हनुमानगढ़), श्याम लाल शर्मा (निवासी पीर बस्ती, सिरसा) और वेद प्रकाश (निवासी एमसी कॉलोनी, सिरसा) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने लोगों से की अपील एसपी दीपक सहारन ने जोर देकर कहा कि जिले में गैरकानूनी धंधा करने वालों और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं जुआ, नशा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles