spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला में वरना कार ने दो बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा घायल, हाइवे पर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने से हादसा




अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैंतीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वरना कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. गुरजीत सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ। वरना कार बटाला से अमृतसर की ओर काफी तेज गति से जा रही थी। जैसे ही कार जैंतीपुर के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान चाचोवाली निवासी दिलजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी शेखूपुर की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिलों को सड़क से हटाकर साइड में करवाया और बाधित हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। फिलहाल पुलिस चौकी शेखूपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles