spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया ड्रग्स तस्कर:बाइक पर लेकर आ रहा था हेरोइन, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास




हांसी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बास पुलिस ने 26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बास में तैनात उप निरीक्षक रमेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराध नियंत्रण के लिए गांव पुट्ठी से बडछप्पर रोड पर माली वाले कच्चे रास्ते के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव पुट्ठी निवासी सोनू नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और वह हेरोइन लेकर आने वाला है। नाकाबंदी कर पकड़ा सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने और तेजी से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू निवासी पुट्ठी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ का वजन कुल 26 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ थाना बास में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles