![]()
इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (ITPI) के हरियाणा चैप्टर की ओर से शनिवार को पंचकूला में महत्वपूर्ण राउंड टेबल चर्चा आयोजित की जा रही है। यह आयोजन हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम, 1975 के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य अधिनियम के अब तक के प्रभाव का व्यापक मूल्यांकन करना और बदलते समय में सामने आ रही आधुनिक शहरी चुनौतियों पर मंथन करना है। साथ ही सतत (सस्टेनेबल) विकास के मॉडल पर भी विशेषज्ञों के विचार सामने आएंगे, ताकि भविष्य की नीतियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। तीन सेशन में होगी चर्चा कार्यक्रम को तीन अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है लीडर्स राउंड टेबल, प्लानर्स राउंड टेबल और रियल एस्टेट राउंड टेबल। इन सत्रों में शहरी नियोजन से जुड़े विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा होगी। आयोजन में विभाग के सेवारत और रिटायर हो चुके सीनियर अधिकारी, टाउन प्लानिंग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी प्रशासनिक, तकनीकी और औद्योगिक दृष्टिकोण से अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी ढांचे के दबाव, पर्यावरणीय चुनौतियों और आवास की बढ़ती मांग के बीच टाउन प्लानिंग की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में इस तरह की चर्चा से नीति निर्माण और क्रियान्वयन में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
PM-CM आवास योजना पर मंथन होगा कार्यक्रम में सरकार की प्रमुख आवास योजनाओं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में टाउन प्लानर्स की भूमिका पर भी विशेष फोकस रहेगा। ‘हर परिवार को आवास’ के लक्ष्य को हासिल करने में योजनाबद्ध और वैज्ञानिक शहरी विकास को जरूरी बताया जा रहा है। आईटीपीआई हरियाणा चैप्टर के पदाधिकारियों के अनुसार, संस्था प्रदेश में नियोजित, वैज्ञानिक और सौंदर्यपरक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह राउंड टेबल चर्चा न केवल पिछले 51 वर्षों की उपलब्धियों और कमियों का आकलन करेगी, बल्कि आने वाले समय के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार करने में भी सहायक साबित होगी।
Source link







