spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव, गर्मी से मिलेगी राहत:20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, 3 जिलों में रेड अलर्ट




हरियाणा में एक बार फिर मानसून जल्द सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण गर्मी व उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। मौसम विभाग ने अब प्रदेश में 2 से 3 दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम भी सुहावना हो जाएगा। रोहतक रहा सबसे गर्म वहीं बीते कल रविवार 19 जुलाई को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 20 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दो दिन ये रहेगी स्थिति मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दो दिनों तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 9 जिलों में हल्की बारिश महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। कल बढ़ेंगी बारिश की गतिविधि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं, 24 और 25 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद मानसून की इस सक्रियता से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, विशेषकर खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी के कारण बाजरा व अन्य खरीफ की फसलें खराब होने वाली थी। इस बारिश से इन फसलों को जान मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles