spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार:बिना डिग्री कर रहा था इलाज, अवैध रूप से बेच रहा था एमटीपी किट




गुरुग्राम जिले के घाटा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति बिना किसी वैध चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहा था और गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के एमटीपी किट बेच रहा था। उप सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी ने थाना सेक्टर-56 पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि न्यू दीपक मेडिकोज पर विकास नामक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर इलाज कर रहा है। इस सूचना की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया। महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा ऑपरेशन के तहत, एक महिला को ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर भेजा गया। वहां आरोपी ने महिला को बिना किसी वैध पर्चे के एमटीपी किट दी और गर्भपात की पूरी प्रक्रिया भी समझाई। पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक एमटीपी किट और डिकॉय महिला द्वारा दिए गए रुपए बरामद किए गए। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास नहीं मिली कोई मेडिकल डिग्री पुलिस ने 20 जुलाई को आरोपी विकास, जो फतेहपुर बेरी (नई दिल्ली) का निवासी है, को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री या वैध चिकित्सकीय योग्यता नहीं थी। इसके बावजूद, वह पिछले लगभग 8 महीनों से मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज कर रहा था। पुलिस के अनुसार, मेडिकल स्टोर का संचालक और फार्मासिस्ट भी उसकी इन गतिविधियों से परिचित थे। आरोपी एमटीपी किट की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई वैध रिकॉर्ड या बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles