spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में NRI की कोठी में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा:पीतल के बर्तन और नल एकत्र कर लिया था, पीटकर पुलिस को सौंपा




लुधियाना जिले के जगराओं स्थित गांव डल्ला में एक एनआरआई की बंद कोठी को निशाना बनाने पहुंचे चोर को ग्रामीणों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही धर दबोचा और हल्की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव डल्ला के रहने वाले एनआरआई जगदेव सिंह की कोठी लंबे समय से बंद पड़ी थी। सोमवार को एक बाइक सवार युवक इस सूनी कोठी में चोरी के इरादे से दाखिल हो गया। आरोपी ने घर के अंदर से पीतल के बर्तन, नल की टूटियां, घड़ियां और अन्य कीमती सामान बटोर कर एक जगह इकट्ठा कर लिया था। मिस्त्री की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी जब आरोपी चोरी का सारा सामान लेकर कोठी से बाहर निकलने की फिराक में था, तभी पास में ही काम कर रहे एक मिस्त्री की नजर उस पर पड़ गई। मिस्त्री को तुरंत संदेह हुआ और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पिलाया पानी, परिजनों से कराई बात फिर सौंपा पुलिस को आरोपी को पकड़ने के बाद शुरुआत में आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी धुनाई की। हालांकि, इसके बाद ग्रामीणों ने मानवीयता दिखाते हुए युवक को ठंडा पानी पिलाया और पुलिस को सौंपने से पहले उसके परिजनों को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को बिना किसी देरी के थाना हठूर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की जांच, कानून हाथ में न लेने की अपील थाना हठूर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles