spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में मानसून फिर हुआ सक्रिय:आज-कल कहीं भारी तो कहीं अति भारी वर्षा की चेतावनी, अभी तक जींद-सिरसा में हुई सबसे कम बारिश




हरियाणा में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र ने 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसा रहेगा पांच दिन मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 जुलाई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी। 30 और 31 जुलाई को भी कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है। आज इन जिलों के लिए चेतावनी 28 जुलाई के लिए जारी चेतावनी के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, कैथल और चरखी दादरी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोनीपत रहा सबसे गर्म उधर, सोमवार को जारी अधिकतम तापमान रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक तापमान सोनीपत के सरदथल स्थित कैनाल रेस्ट हाउस एडब्ल्यूएस केंद्र पर 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार और भिवानी में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पांच दिनों तक बनी रहेंगी गतिविधियां मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिले वर्षा की कमी से जूझ रहे हरियाणा में मानसून सीजन के दौरान बारिश का वितरण अभी तक संतुलित नहीं रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक प्रदेश के कई जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई जिले अब भी वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं। महेंद्रगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश जारी आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी सहित कई जिलों में मानसूनी वर्षा सामान्य श्रेणी में बनी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले में 185.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक है। रेवाड़ी में 173 मिमी, पलवल में 168.6 मिमी तथा चरखी दादरी में 175 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जींद व सिरसा में सबसे कम वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश का बड़ा घाटा बना हुआ है। जींद और सिरसा सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। जींद में केवल 65.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। सिरसा में 42.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। इसके अलावा रोहतक में 61 प्रतिशत, अंबाला में 61 प्रतिशत, कैथल में 47 प्रतिशत, सोनीपत में 38 प्रतिशत, हिसार में 35 प्रतिशत तथा यमुनानगर में 34 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles