![]()
हिसार जिले के उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बीती रात बाड्डो पट्टी टोल प्लाजा पर मैनेजर की हत्या की घटना को उन्होंने बेहद दुखद, निंदनीय और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अपराधों की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, गैंगवार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कानून का डर खत्म होता दिख रहा सेलवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का डर समाप्त होता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित था और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती थी। शांति और सुरक्षा के वातावरण की मांग सरकार की स्पष्ट नीति थी कि कानून तोड़ने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी, जिसके कारण प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहता था। विधायक नरेश सेलवाल ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए। भयमुक्त वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना चाहिए, ताकि लोगों का प्रशासन और व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।
Source link
हरियाणा में भय का माहौल, कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल:उकलाना कांग्रेस विधायक बोले- महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध







