![]()
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधियों और शहरी निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के साथ बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। संघ के नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार भेदभाव समाप्त कर सफाई सीवर के काम से ठेका समाप्त नहीं करेगी, ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर कर न्यूनतम वेतन 30 हजार देने का पत्र जारी नहीं करेगी, तब तक उनकी हड़ताल खत्म नहीं होगी। जिसके बाद 30 हजार सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल पर चले जाने का फैसला किया है। बैठक में आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा ने सफाई अभियान का हवाला देते हुए हड़ताल न करने की अपील की, लेकिन संघ नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताली कर्मियों की सैलरी काटने के आदेश उधर, वार्ता विफल होने के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हड़ताल को लेकर शहरी निकाय विभाग की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें हड़ताल करने वाले कर्मियों के वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 2 मई तक मांगों का समाधान करने का रास्ता सरकार ने नहीं निकाला, तो हड़ताल को आगे बढ़ाने का संघ फैसला करेगा। 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू मांगों के पूरी नहीं होने पर अब दमकल केंद्रों पर 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गई है। फायर कर्मियों के अलावा प्रदेशभर के निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को मानने के लिए सरकार आगे नहीं आ रही। फायर कर्मियों की हड़ताल को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में नाराज फायर कर्मियों के साथ निकाय कर्मियों ने भी 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
Source link
हरियाणा में आज से 30 हजार कर्मचारियों की हड़ताल:वार्ता में नहीं बनी सहमति, सरकार का फरमान जारी; सैलरी कटेगी







