spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:42 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई जिलों और यूनिटों में बदली जिम्मेदारी




हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 42 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, नूंह, झज्जर तथा रेलवे पुलिस समेत कई जिलों और विशेष इकाइयों को शामिल किया गया है। साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) और जीआरपी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
इन इंस्पेक्टर का हुआ तबादला इंस्पेक्टर राजपाल को करनाल से एचएसएनसीबी, महावीर कुमार को करनाल से फरीदाबाद, दर्शन सिंह को करनाल से झज्जर और जसमेर सिंह को करनाल से गुरुग्राम भेजा गया है। वहीं अशोक कुमार को गुरुग्राम से एसीबी हरियाणा, उमेश कुमार को गुरुग्राम से एचएसएनसीबी तथा सुभाष चंद को यमुनानगर से सोनीपत स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार जीवान सिंह को यमुनानगर से डबवाली, धर्मेंद्र सिंह और जयवीर सिंह को हिसार, सुखदेव सिंह को डबवाली तथा दिनेश चौहान को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विष्वा गौरव को पलवल से डबवाली, जगबीर सिंह को गुरुग्राम और नवीन सहारण को एचएसएनसीबी भेजा गया है। रविंद्र को गुरुग्राम से सोनीपत भेजा रविंद्र को गुरुग्राम से सोनीपत, अनिल कुमार को गुरुग्राम से फरीदाबाद, हरिकिशन को फरीदाबाद से सोनीपत तथा संग्राम धैया को फरीदाबाद से एचएसएनसीबी भेजा गया है। मणिराम को जीआरपी हरियाणा, रणबीर सिंह को रेवाड़ी, राकेश कुमार को एचएसएनसीबी और सत्यवान को जीआरपी हरियाणा में तैनात किया गया है। शिवदर्शन को रोहतक से एचएसएनसीबी, जमील अहमद को झज्जर से पलवल, महेंद्र सिंह को झज्जर से गुरुग्राम, इंदरजीत को पंचकूला से कैथल, धर्मेंद्र (96/HAP) को पंचकूला से फरीदाबाद तथा मुकेश बेनीवाल को पंचकूला से झज्जर भेजा गया है। वहीं राम कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस से सोनीपत, बिजेंद्र को झज्जर, विपिन कुमार को डबवाली, चंदरभान को नूंह तथा अरविंद को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से रिलीविंग के आदेश पुलिस मुख्यालय के आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से रिलीव होकर अपनी नई तैनाती पर रिपोर्ट करें। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला से भी बड़ी संख्या में अधिकारियों को अन्य जिलों और विशेष इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा जीआरपी हरियाणा, रेलवे पुलिस, एंटी करप्शन ब्यूरो और नारकोटिक्स कंट्रोल से जुड़ी इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles