spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:23 इंस्पेक्टरों के तबादले, एसीबी को मिले 6 इंसपेक्टर, पंचकूला से 5 गए




हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के साथ-साथ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) और चौथी बटालियन HAP जैसी महत्वपूर्ण यूनिटों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादला सूची में पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, रोहतक, कैथल, सिरसा, जींद, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। पेंडिंग जांच 15 दिन में निपटाने के निर्देश पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्थानांतरित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है तो उसे 15 दिनों के भीतर पूरा कर संबंधित अधिकारी को नई पोस्टिंग के लिए रिलीव किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण नीति के तहत किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग उसके गृह जिले में न हो। सूची में सबसे अधिक ध्यान एसीबी (हरियाणा) में की गई नियुक्तियों पर है, जहां हरजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश और दलबीर सिंह की तैनाती की गई है। वहीं सुखदेव सिंह और धर्मबीर को स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) भेजा गया है। इससे साफ है कि पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील जांच इकाइयों में भी अनुभव रखने वाले अधिकारियों की तैनाती पर जोर दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles