![]()
हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब फिंगरप्रिंट विज्ञान और आधुनिक अपराध जांच तकनीकों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली की ओर से 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कोर्स 6 जुलाई 2026 से शुरू होकर सितंबर 2026 तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की वैज्ञानिक जांच क्षमता को मजबूत करना और आधुनिक तकनीकों के उपयोग में दक्ष बनाना है, ताकि अपराधों की जांच अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से की जा सके।
इंस्पेक्टर से लेकर हेड कांस्टेबल तक कर सकेंगे आवेदन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और हेड कांस्टेबल श्रेणी के पात्र कर्मचारियों से नामांकन मांगे गए हैं। चयनित अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित एनसीआरबी मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिंगरप्रिंट साइंस और डिजिटल तकनीकों पर रहेगा फोकस
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को फिंगरप्रिंट विज्ञान, डिजिटल पहचान तकनीक और अपराध जांच में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में विशेष रूप से निम्न विषय शामिल रहेंगे, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS), डिजिटल फिंगरप्रिंट विश्लेषण, वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहण और परीक्षण, आधुनिक अपराध जांच तकनीक, फोरेंसिक सहयोग और डेटा विश्लेषण, अपराधियों की पहचान से जुड़ी नई तकनीकें, जांच की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर रहेगा। केसों के बेहतर निस्तारण में मदद मिलेगी पुलिस विभाग का मानना है कि आधुनिक अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है। ऐसे में जांच अधिकारियों को नई तकनीकों से लैस करना जरूरी हो गया है। यह प्रशिक्षण उन्हें तकनीकी दक्षता प्रदान करेगा, जिससे वे वैज्ञानिक आधार पर अपराधों की जांच कर सकेंगे और केसों के बेहतर निस्तारण में मदद मिलेगी।
अपराध अनुसंधान को मिलेगा नया आधार
एनसीआरबी की यह पहल पुलिसिंग को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी अपने जिलों और इकाइयों में लौटकर अन्य कर्मचारियों को भी नई तकनीकों की जानकारी देंगे, जिससे पूरे पुलिस तंत्र की जांच क्षमता मजबूत होगी।
क्या है NAFIS?
– नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम
– देशभर के अपराधियों के फिंगरप्रिंट का डिजिटल डेटाबेस
– कुछ ही मिनटों में संदिग्ध की पहचान करने में सक्षम
– पुलिस जांच और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका
Source link







