spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत:फतेहगढ़ साहिब में जालंधर जाते समय हुआ हादसा; ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल




फतेहगढ़ साहिब में नेशनल हाईवे पर गांव जीवनपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा के कैथल जिले के 2 युवकों की मौत हो गई। इस घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कैथल, हरियाणा निवासी 23 वर्षीय कार्तिक भारद्वाज (गांव बरोट) और 24 वर्षीय रजत (गांव ढांड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक यूरोप जाने के लिए वीजा बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाने जालंधर जा रहे थे। रास्ते में गांव जीवनपुर के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार में टूल किट न होने के कारण दोनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड के ट्रक चालक हर्ष शर्मा ने उनकी सहायता के लिए अपना ट्रक रोका और नीचे उतरे। बताया गया कि जब तीनों सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे, तभी अंबाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कार्तिक भारद्वाज और रजत की मौके पर ही मौत हो गई। मदद के लिए रुके ट्रक चालक हर्ष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर थाना मुल्लेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक थानेदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles