spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के नए ग्रुप-डी कर्मचारियों का इंडक्शन पंचकूला में आज:माता-पिता और जीवनसाथी के साथ आएंगें कर्मचारी, 400 जवान सुरक्षा में तैनात, CM चीफ गेस्ट




हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आज राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। HRD द्वारा जारी सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है। 400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम परिसर और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, जबकि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंचकूला की डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू बना रहे और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles