![]()
भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसकी करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। वहीं दहेज के लिए मारपीट करके घर से निकाल दिया।
भिवानी के बहल निवासी बबीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 12 जून 2023 को राजस्थान के झुंझनू निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने 35-40 लाख रुपए खर्च किए थे और लगभग 20 तोले सोने के जेवर, एक स्विफ्ट गाड़ी तथा घर के आईटम दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने स्कूटी व 2 लाख रुपए के लिए कहना शुरू कर दिया। वहीं उसके पति कोई काम नहीं करते थे, इसलिए सरकारी नौकरी लगने के लिए 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार को जब यह बताया तो उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद उसके पिता ने उसका व उसके पति का सीकर में कोचिंग के लिए दाखिला भी करवा दिया। उसकी शादी में दी गई गाड़ी को उसकी ननंद ससुराल ले गई और अपने पास रख लिया। जिस पर एतराज जताया तो उसके पति ने मारपीट की। गर्भपात भी करवाने का आरोप
बबीता ने शिकायत में बताया कि वह गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत खराब रहने लगी। उसके सास-ससुर उसके पति को भड़काते रहते और उस पर अपने घर से पैसे लाने का दबाव बनाते रहते। मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करते। उसकी सास उसे एक दिन डॉक्टर के यहां लेकर गई और अल्ट्रासाउंड करवाकर गोलियां खाने को दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसका पता लगते ही मायके वाले उसकी ससुराल आए, जहां पर उसकी ससुराल वालों ने माफी मांगी और कहा परेशान नहीं करेंगे। लेकिन प्रताड़ित करना जारी रखा। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया। पंचायत में हुआ राजीनामा
उसने कहा कि 6 नवंबर 2024 को शिकायत पुलिस को दी। 18 मार्च 2025 को एडीआर सेंटर में उनका राजीनामा हुआ और 23 मई 2025 को वह ससुराल चली गई। ससुराल जाने के बाद सास ने ताने मारने शुरू कर दिए कि हमारा क्या बिगड़वा दिया। इसके बाद फिर से तंग व परेशान करने लगे। वह जयपुर रहने के लिए चली गई। 26 जुलाई 2025 को वह जयपुर से वापस आ गई जब वह तीन माह की गर्भवती थी। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, लेकिन ससुराल आने के बाद उसके साथ लड़ाई झगड़ा आरंभ कर दिया। इसके बाद मारपीट करके घर से निकाल दिया और कहा कि हमारी दहेज की मांग परूी नहीं करती, तब तक नहीं आना। इसके बाद वह अपने मायके आ गई और इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना:तीन साल पहले हुई थी शादी, गाड़ी व पैसों के लिए किया परेशान







