spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतपाल-बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज चंडीगढ़ कूच:कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित, 500 वाहन पहुंचने की उमीद




अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन आज चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से समर्थक बसों और निजी वाहनों में शामिल होंगे। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के कई स्थानों पर बैरीकेड लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग सुबह 10 बजे मोहाली स्थित अंब गुरुद्वारा में एकत्र होंगे। इसके बाद रैली बसों और अन्य वाहनों के साथ बुड़ैल जेल के पीछे वाले रास्ते से चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी। रैली सेक्टर-45 गौशाला चौक तक जाएगी और वहां से बुड़ैल के पीछे वाले मार्ग से वापस मोहाली लौटेगी। पुलिस ने गौशाला चौक के दोनों ओर बैरीकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र दाखा और आसपास के इलाकों से करीब 500 वाहनों के इस कूच में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने समर्थकों से केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने की अपील की है। कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार आज सुबह 9:30 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-मोहाली सीमा (बुड़ैल जेल) से सेक्टर-50/51 चौक, सेक्टर-44/45-50/51 (गौशाला चौक) तक सरोवर पथ और सेक्टर-43 आईएसबीटी चौक से सेक्टर-45 गौशाला चौक तक विकास मार्ग पर यातायात को डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है। अंतर्राज्यीय बसों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। पुलिस ने वाहन चालकों से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles