![]()
हरियाणा के 2 युवकों के साथ हरिद्वार में मारपीट की गई। भीड़ में शामिल युवकों ने उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ में शामिल युवतियों ने भी कई थप्पड़ मारे। इस दौरान दोनों युवक चुप खड़े रहे। हंगामे में एक युवती दोनों युवकों को उंगली दिखाकर गालियां देने लगी। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। आसपास के लोगों का कहना है- महिलाएं हरिद्वार से बाहर की थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। कुछ स्थानीय लोग दोनों युवकों को भीड़ से बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान भीड़ ने स्थानीय लोगों को भी वहां से जाने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। हरिद्वार पुलिस दोनों युवकों को साथ ले गई। घटना मंगलवार देर रात हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी की बताई जा रही है। हरियाणवी युवकों से मारपीट की तस्वीरें:- महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, देर रात खड़खड़ी क्षेत्र में हरियाणा से आए कुछ यात्रियों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को घेर लिया। भीड़ दोनों युवकों को बुरी तरह पीट रही है, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव करने का असफल प्रयास भी कर रहे हैं। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं ने युवकों को थप्पड़ मारे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी युवकों को थप्पड़ मारे, जबकि भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग दोनों युवकों को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद महिलाएं भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल अधिकांश लोग हरिद्वार के बाहर के रहने वाले थे। विवाद बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने युवकों की पहचान या वे हरियाणा के किस जिले से आए थे, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। —————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO: कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना बुधवार शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
हरियाणा के दो युवकों को हरिद्वार में पीटा, VIDEO:युवती ने उंगली दिखाकर गालियां दीं, कपड़े फाड़कर थप्पड़-लात मारी







