![]()
हरियाणा के किसानों को देश के विभिन्न राज्यों में आधुनिक तकनीक सीखने और उन्नत कृषि पद्धतियों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इसके तहत प्रदेश के किसानों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, जिससे वे नई खेती तकनीकों और बाजार से जुड़ने के अवसरों को समझ सकें। इस वर्ष 100 किसानों को अन्य राज्यों में भेजने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने बजट के दौरान किसानों को एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की थी। अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर 15 मई तक सरकार से मंजूरी के लिए भेजा गया है। 31 जुलाई तक जाएंगे किसान योजना के तहत 31 जुलाई तक प्रत्येक जिले से 30 किसानों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में भेजा जाएगा। इसके बाद 31 दिसंबर तक प्रत्येक जिले से 40 किसानों को और अगले वर्ष 31 मार्च तक 30 किसानों की एक्सपोजर विजिट पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार की मंजूरी मिलने के बाद किसानों के चयन, राज्यों का निर्धारण और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और बेहतर विपणन व्यवस्था से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। विजिट के दौरान ये मिलेंगी सुविधाएं इस योजना के तहत यात्राओं में, सरकार किसानों को यात्रा, भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करती है या उसके लिए सब्सिडी/प्रोत्साहन राशि देती है। प्राथमिकता: इस कार्यक्रम में उन किसानों को प्राथमिकता दी जाती है जो नई तकनीकें सीखने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने के लिए उत्सुक होते हैं।
यह योजना कृषि प्रदर्शनों, प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किसानों तक नई तकनीक के हस्तांतरण को प्रभावी बनाती है, जिससे वे पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक और लाभदायक खेती की ओर बढ़ सकें।
Source link







