spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में टयूशन पढ़ने गए स्टूडेंट पर हमला:सहपाठी लड़की से फ्रेंडशिप के शक में मारपीट,हमलावरों ने चेन लूटी ; 6 पर केस दर्ज




लुधियाना में एक बार फिर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। थाना दरेसी पुलिस ने युवक पर हमला कर उसकी सोने की चेन लूटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। ट्यूशन से लौटते समय घेरा
शिकायतकर्ता पारस बग्गा निवासी नूरवाला रोड के अनुसार वह 23 अप्रैल 2026 को रोज की तरह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सीढ़ियां उतरकर सड़क पर पहुंचा, करीब 10 कदम की दूरी पर खड़े तरुण सिंह, रूद्र और तीन अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। लड़की के इशारे पर हमला
पीड़ित ने बताया कि शिवांगी नाम की एक लड़की, जो उसके साथ ही ट्यूशन पढ़ती है, ने आरोपियों को उसकी तरफ इशारा कर कहा—“इसे पकड़ लो, छोड़ना मत।” इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। चेन लूटी, दी जान से मारने की धमकी
हमले के दौरान आरोपियों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बातचीत के शक में की वारदात
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों को शक था कि वह शिवांगी से बात करता है, इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। थाना दरेसी पुलिस ने आरोपियों तरुण सिंह, रूद्र और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 191(3) और 190 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles