Related Posts

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विशेष प्रवेश अभियान 24 को:22 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन, आरक्षित और अनारक्षित रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले




महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 24 जुलाई को आयोजित होगा। इस विशेष प्रवेश अभियान के तहत अनारक्षित वर्ग (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) वर्ग की रिक्त सीटों को भरा जाएगा। यह अभियान हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में संचालित होगा। दोबारा शुल्क जमा कराने की जरुरत नहीं कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विशेष प्रवेश अभियान के लिए रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व की काउंसलिंग में रजिट्रेशन शुल्क जमा किया था, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन विशेष प्रवेश अभियान के लिए पुनः पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को 24 जुलाई को दोपहर 1.00 बजे तक संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना होगा। चयनित अभ्यर्थी 24 से 26 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 27 एवं 28 जुलाई को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। सीयूईटी-2026 स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रवेश मेरिट में सीयूईटी-2026 स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी कार्यक्रम में सीयूईटी-2026 स्कोर वाले पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो विश्वविद्यालय के न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले गैर-सीयूईटी अभ्यर्थियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें