![]()
देहरादून में हरियाणा से आए 8 युवकों ने एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को सड़क किनारे लिटाकर लात-घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना रायपुर थाना क्षेत्र की 9 जून की रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है, जब करीब 8 युवक कार से रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषि नगर पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर उनकी एक स्थानीय दिव्यांग युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी युवकों ने दिव्यांग को लातों से कुचलने की कोशिश की और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत रायपुर थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तस्वीरें देखिए- दो गाड़ियों से आए हरियाणा के युवक रायपुर थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात हरियाणा नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियों में कुछ लोग ऋषि नगर स्थित एक वाइन शॉप पर आए थे। वहां उसकी उनसे कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शराब के नशे में सभी लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और सड़क किनारे लिटाकर लात-घूंसों से मारते रहे। इस हमले में पीड़ित को कई चोटें भी आई हैं। इसके बाद सभी आरोपी कार में बैठकर सहस्त्रधारा की ओर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो और अपना मेडिकल भी सौंपा है। साथ ही आरोपियों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। 3 पॉइंट में पूरी शिकायत… 1. दोनों पैरों से दिव्यांग- देहरादून के मयूर विहार (रायपुर) निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग युवक ‘कवि कुमार’ के साथ 9 जून 2026 की रात करीब 10:15 बजे सहस्रधारा रोड स्थित शराब की दुकान के बाहर 8 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर मारपीट की, जिससे उसे गुम चोटें आई हैं। 2. हमलावरों की गाड़ियों के नंबर नोट किए- वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गाड़ियों से सहस्रधारा क्रॉसिंग की तरफ भाग गए। पीड़ित के पास घटना का वीडियो है, जिसमें आरोपियों की दो गाड़ियों के नंबर HR55AT2836 (स्विफ्ट) और HR 26 BM 1733 (i20) साफ नजर आ रहे हैं। 3. हरियाणा के युवक कहां से पता नहीं- पीड़ित कवि कुमार ने मयूर विहार चौकी प्रभारी से दोनों गाड़ियों के नंबरों के आधार पर उन सभी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित को हमलावरों के बारे ज्यादा कुछ जानकारी पता नहीं है। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के युवक ने उत्तराखंड के युवक का सिर फोड़ा:स्टील के कड़े से मारा, वीडियो बनाते ही मुंह छिपाया; थार की छत पर डांस किया उत्तराखंड में हरियाणा से आए युवक ने रुद्रप्रयाग के युवक का सिर स्टील के कड़े से फोड़ दिया। घटना प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग की है। यहां एक घोड़ा-खच्चर संचालक ने यात्रा के दौरान हरियाणा के यमुनानगर से आए युवकों को रास्ता गाइड करने की कोशिश की। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
हरियाणवी 8 युवकों ने दिव्यांग को लातों से कुचला,VIDEO:देहरादून में बीच सड़क पर वारदात, भीड़ बढ़ी तो गालियां देकर भागे; गुरुग्राम नंबर की 2 कारों में थे







