Related Posts

हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा फिर विवादों में:फिल्म प्रमोशन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग, बोले-नेता भी बोलते हैं, उन पर कार्रवाई नहीं




हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा भिवानी में अपनी भाषा शैली को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, जब मासूम शर्मा से उनकी भाषा शैली पर सवाल किया गया, तो उन्होंने दोबारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी कड़े शब्दों का प्रयोग करते हैं, लेकिन पत्रकार उनका विरोध नहीं करते, जबकि कलाकारों के बोलने पर आपत्ति जताई जाती है। इस मामले पर राष्ट्रपति से सम्मानित राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी अशोक भारद्वाज और बुद्धिजीवी अजय सैनी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री युवाओं और बच्चों को प्रभावित करती है। यदि कलाकार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, तो युवा उसे गलत तरीके से अपना सकते हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से संयमित भाषा के उपयोग की अपील की। रेणु भाटिया बोलीं – अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाटिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सोशल मीडिया के लिए एक अलग विभाग बनाने की मांग भी उठाई है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ इसके दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं। कई इंफ्लुएंसर और चर्चित व्यक्ति खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके खिलाफ अब सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर सरकारी स्तर पर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं, यह देखना बाकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें