Related Posts

हनुमानगढ़ में आज ओलावृष्टि-आंधी की संभावना:बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, फसलों को हुआ नुकसान




हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बदले मौसम से किसान चिंतित
लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई भी चल रही है। बारिश के कारण खड़ी फसल गिरने और कटी हुई फसल के भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। मंडियों में पहुंची गेहूं की आवक के भीगने से किसानों को कम दाम मिलने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को हुआ नुकसान
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो गेहूं की चमक और दाने की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हालांकि, किसानों के लिए एक राहत की बात यह है कि खरीद एजेंसियां खराब गुणवत्ता वाले गेहूं की खरीद को लेकर कुछ नरमी बरत सकती हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि किसानों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। बदलते मौसम से पारा भी प्रभावित
मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 9 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और 10 तथा 11 अप्रैल को आसमान साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद, 12 और 13 अप्रैल को तापमान बढ़कर 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, किसानों की नजर मौसम पर टिकी हुई है, क्योंकि अगले कुछ दिन फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें