सोनीपत | कुमाशपुर-दीपालपुर रोड स्थित श्री रजनीश ध्यान मंदिर में ओशो अनुज स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती के 71वें जन्मोत्सव पर उत्सव सप्ताह आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश से शिष्य, संन्यासी और प्रेमी पहुंचे। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां हुईं। वातावरण भक्ति, संगीत, प्रेम से भर गया। ब्रह्म चैतन्य समाधि ध्यान साधना शिविर के तहत मंगलवार सायं एक शाम स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती के नाम कार्यक्रम हुआ। संगीत, भजन, नृत्य से आश्रम आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखा। बुधवार को जन्मोत्सव पर आश्रम रंग-बिरंगी रोशनी से सजा। स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती, मां अमृत प्रिया ने शिष्यों से भेंट की। विशेष संगीत संध्या में पटियाला के सूफी गायक अनहद जोत अचानक पहुंचे। कार्यक्रम में साधकों ने नित खैर मंगा सोनिया… गाया। समापन से पहले डॉ. पीके सिंह की पुस्तक निरोगी जीवन की अनदेखी यात्रा का विमोचन किया गया।
Source link
स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती का 71वां जन्मोत्सव मनाया






