Related Posts

सोहना के फार्म हाउस में चली गोली:युवक गंभीर घायल, मनाई जा रही थी जन्मदिन की पार्टी, मेज पर रखा पिस्टल




गुरुग्राम जिले में सोहना के भोंडसी थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली चलने से धनवापुर गांव निवासी चिंकेश दहिया (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तत्काल सेक्टर-38 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना 30 अप्रैल की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फार्म हाउस के मैनेजर सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चिराग नामक युवक ने अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए उक्त फार्म हाउस बुक किया था। पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। मेज पर निकाल कर रखा था पिस्टल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर चिंकेश दहिया को घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में यह भी पता चला है कि पार्टी में मौजूद एक युवक, जिसका नाम बंटी बताया जा रहा है। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर मेज पर रखे हुए था। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली सीधे चिंकेश की छाती में जा लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा सेक्टर-39 को सौंप दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें लापरवाही और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें